Browse Results

Showing 1,176 through 1,200 of 2,173 results

Sarva Dukho Se Mukti: सर्व दु:खों से मुक़्ति

by Dada Bhagwan

सांसारिक दुःख किसे नहीं है? हर कोई उससे छूटना चाहता है| लेकिन वह छूट नहीं पाता| उससे छूटने का मार्ग क्या है? ज्ञानीपुरुष के मिलते ही सर्व दुखों से मुक्ति मिलती है| औरों को जो दुःख देता है, वह स्वयं दुखी हुए बिना नहीं रहता| सर्व दुखों से मुक्ति कैसे पाई जाये? सुख दुःख मिलने का कारण क्या है? औरों को सुख देने से सुख मिलता है और दुःख देने से दुःख मिलता है| यह सुख दुःख प्राप्ति का कुदरती सिद्दांत है| जिसे यह सिद्दांत संपूर्ण समझ में आ जाता है, वह किसी को बिलकुल दुःख न देने की जागृति में रह सकता है| फिर मन से भी वह किसी को दुःख नहीं दे सकता| इसके लिए ज्ञानीपुरुष ही यथार्थ क्रियाकारी उपाय बता सकते हैं| संपूज्य श्री दादाश्री, जो इस काल के ज्ञानी हुए, उन्होंने सुन्दर और संपूर्ण क्रियाकारी उपाय बताया है की हर रोज़ सुबह में हृयदपूर्वक पांच बार इतनी प्रार्थना करो कि ‘प्राप्त मन-वचन-काया से इस जगत में किसी भी जीव को किंचित मात्र भी दुःख न हो, न हो, न हो|’इसके बाद आपकी जिम्मेदारी नहीं रहेगी| किसी भी जीव को मारने का हमारा अधिकार बिलकुल ही नहीं है, क्योंकि हम उसे बना नहीं सकते| संसार में दुःख क्यों है? उसका रूट कॉज है अज्ञानता| मैं खुद कौन हूँ? मेरा असली स्वरुप क्या है? यह नहीं जानने से सारे दुःख सर पर आ गए हैं| वास्तव में ‘आत्मज्ञानियों’को इस संसार में एक भी दुःख स्पर्श नहीं होता| यदि आपको सुखी होना हो तो सदा वर्तमान में ही रहना! भूतकाल गया सो गया| वह वापिस कभी नहीं लौटता और भविष्य काल किसी के हाथ में नहीं है| उसे कोई नहीं जानता|तो ‘वर्तमान’में रहे सो सदा ज्ञानी|’गृहस्थ जीवन में बेटे बेटियाँ , पत्नी, माँ-बाप, की ओर से हमें जो दुःख मिलते हैं, वे हमारे ही मोह के रीएकशन्न से मिलते हैं| वीतराग को कुछ भोगना नहीं होता, जीवन में| संपूज्य श्री दादाश्री ने एक सुन्दर बात बताई है कि घर एक कम्पनी है| इस कम्पनी के घर के सारे मेम्बर्स शेयर होल्डर्स हैं| जिसका जितना शेयर, उतना उसके हिस्से में भुगतने का आएगा| फिर सुख हो या दुःख| मुनाफा हो या घाटा| भगवान् ने कहा है की अंतर सुख और बाह्य सुख का बैलेंस रखना चाहिये| बाह्य सुख बढेगा तो अंतर सुख कम हो जायेगा और अंतर सुख बढेगा तो बाह्य सुख कम हो जायेगा| चिंता होने का कारण क्या है? अहंकार, कर्तापन ! वह जाये तो चिंता जाये| कुदरत का न्याय क्या है? हम अपनी भूलों से किस तरह से छूट जाये? निज दोष क्षय किस तरह से किया जाये? इन सारे प्रश्नों को पुज्यश्री ने आसानी से हल करने का रास्ता प्रस्तुत पुस्तक में बताया है |

Satya Asatya ke rahshya: सत्य-असत्य के रहस्य

by Dada Bhagwan

बहुत सारे लोग, सत्य क्या है और असत्य क्या है, यह जानने के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहते है| कुछ बाते, किसी के लिए सत्य मानी जाती है तो कुछ लोग उसे असत्य मानकर उसका तिरस्कार करते है| ऐसी दुविधाओं के बीच, लोग यह सोच में पड़ जाते है कि, आखिर सत्य किसे कहे और असत्य किसे माने| आत्मज्ञानी परम पूज्य दादा भगवान हमें, सत्, सत्य और असत्य, इन तीन शब्दों का भेद समझाते है| वह कहते है कि, सत् मतलब शास्वत तत्व, जैसे की हमारा आत्मा, जो एक परम सत्य है और जिसे बदलना संभव नहीं है| हम साक्षात् आत्मस्वरूप है और यही हमारी सही पहचान है, इसे दादाजी ने सत् कहा है| व्यवहार सत्य, मतलब, रिलेटिव में दिखने वाला सत्य लोगो की अपनी मान्याताओं के आधार पर खड़ा होता है| इसलिए यह लोगो के अपने दृष्टिकोण के आधार पर अलग-अलग होता है| सत्य और असत्य तो हमारी माया और मान्यता से ही खड़ा होता है, और वह एक सापेक्ष संकल्पना ही है, जिसका कोई आधार नहीं होता| सत्,सत्य और असत्य के गुढ़ रहस्यों को जानने, यह किताब ज़रूर पढ़े और अपनी भ्रामक मान्याताओं से छुटकारा पाइए|

Seva Paropkar: सेवा परोपकार

by Dada Bhagwan

सेवा का मुख्य उद्देश्य है कि मन-वचन-काया से दूसरों की मदद करना| जो व्यक्ति खुद के आराम और सुविधाओं के आगे औरो की ज़रूरतों को रखता है वह जीवन में कभी भी दुखी नहीं होता| मनुष्य जीवन का ध्येय, दूसरों की सेवा करना ही होना चाहिए| परम पूज्य दादाभगवान ने यह लक्ष्य हमेशा अपने जीवन में सबसे ऊपर रखा कि, जो कोई भी व्यक्ति उन्हें मिले, उसे कभी भी निराश होकर जाना ना पड़े| दादाजी निरंतर यही खोज में रहते थे कि, किस प्रकार लोग अपने दुखों से मुक्त हो और मोक्ष मार्ग में आगे बढे| उन्होंने अपनी सुख सुबिधाओं की परवाह किये बगैर ज़्यादा से ज़्यादा लोगो का भला हो ऐसी ही इच्छा जीवनभर रखी| पूज्य दादाश्री का मानना था कि आत्म-साक्षात्कार, मोक्ष प्राप्त करने का आसान तरीका था पर जिसे वह नहीं मिलता हैं, उसने सेवा का मार्ग ही अपनाना चाहिए| किस प्रकार लोगो की सेवा कर सुख की प्राप्ति करे, यह विस्तृत रूप से जानने के लिए यह किताब ज़रूर पढ़े|

Takrav Taliye: टकराव टालिए

by Dada Bhagwan

दैनिक जीवन में टकराव का समाधान करने की जरूरत को सभी समझते हैं। हम टकराव करके अपना सबकुछ बिगाड़ लेते हैं। यह तो हमें बिल्कुल अनुकूल नहीं होता। सड़क पर लोग ट्राफिक़ के नियमों का सख्ती से पालन करते हैं। लोग अपनी मनमानी नहीं करते, क्योंकि मनमानी से तो टकराओगे और मर जाओगे। टकराने में जोखिम है। इसी प्रकार व्यावहारिक जीवन में भी टकराव टालना है। ऐसा करने से जीवन क्लेश रहित होगा और मोक्ष की प्राप्ति होगी। जीवन में क्लेश का कारण जीवन के नियमों की अधूरी समझ है। जीवन के नियमों की हमारी समझ में, मूलभूत कमियाँ हैं। जिस व्यक्ति से आप इन नियमों को समझें, उसे इन नियमों की घहरी समझ होनी चाहिए। इस पुस्तक से आप जान पाएँगे की टकराव क्यों होता है? टकराव के प्रकार क्या हैं? और टकराव कैसे टालें की जीवन क्लेश रहित हो जाए। इस पुस्तक का लक्ष्य आपके जीवन को शांति और उल्लास से भरना है, तथा मोक्ष मार्ग में आपके क़दमों को मज़बूत करना है।

Trimantra: त्रिमंत्र

by Dada Bhagwan

धर्म में तू-तू मैं-मैं से झगड़े होते हैं। इसे दूर करने के लिए यह निष्पक्षपाती त्रिमंत्र है। इस त्रिमंत्र का मूल अर्थ यदि समझे तो उनका किसी भी व्यक्ति या संप्रदाय या पंथ से कोई संबंध नहीं है। आत्मज्ञानी, केवलज्ञानी और निर्वाण प्राप्त करके मोक्षगति प्राप्त करनेवाले उच्च, जागृत आत्माओं को नमस्कार है। जिन्हें नमस्कार करके संसारी विघ्न दूर होते हैं, अडचनों में शांति रहती है और मोक्ष का लक्ष्य बैठना शुरू हो जाता है। आत्मज्ञानी परम पूज्य दादा भगवान ने निष्पक्षपाती त्रिमंत्र प्रदान किया है। इसे सुबह-शाम ५-५ बार उपयोगपूर्वक बोलने को कहा है। इससे सांसारिक कार्य शांतिपूर्वक संपन्न होते हैं। ज़्यादा अडचनों की स्थित में घंटा-घंटाभर बोलें तो सूली का घाव सुई से टल जाएगा। निष्पक्षपाती त्रिमंत्र का शब्दार्थ, भावार्थ और किस प्रकार यहाँ हितकारी हैं, इसका खुलासा दादाश्री ने इस पुस्तक मं दिया है।

Vaani Vyvahaar Me (Sanxipt): वाणी व्यवहार मॅ

by Dada Bhagwan

‘वाणी,व्यवहार में’, यह पुस्तक में हमें वाणी से संबंधित कई सारे मौलिक सिद्धांतों की जानकारी प्राप्त होती है| वाणी मुख्यतः निर्जीव है, यह सिर्फ एक टेप रिकॉर्ड है, जिसकी पूरी रिकॉर्डिंग हमारे पिछले जन्मो में हुई है| वाणी, एक बहुत ही अमूल्य वस्तु है जिसकी कीमत समझना बहुत ज़रूरी है| हमारी वाणी ऐसी होनी चाहिए कि जिससे किसीको भी दुःख ना हो| दादाश्री इस किताब में हमें वाणी कि महत्वता, हमारे रोजिंदा जीवन में होने वाले व्यवहार को लक्ष में रखकर, बहुत सारे उदाहरणों के साथ बताते है जिससे हमें यह समझ में आता है कि हम हमारी वाणी को किस तरह कोमल और मधुर बना सकते है| जिस तरह किसी टेप को बजाने से पहले उसमें रिकॉर्डिंग करनी होती है उसी तरह हमारे मुँह से जो वाणी निकलती है वह सब पिछले जन्मो में की हुई रिकॉर्डिंग का ही परिणाम है| वाणी के सिद्धांतों को और अधिक गहराई में समझने के लिए यह किताब अवश्य पढ़े|

Vartman Tirthankar Shree Simandhar Swami (Small): वर्तमान तीर्थकर श्री सीमंधर स्वामी

by Dada Bhagwan

इस काल में इस क्षेत्र से सीधे मोक्ष पाना संभव नहीं है, ऐसा शास्त्रों में कहा गया हैं। लेकिन लंबे अरसे से, महाविदेह क्षेत्र में श्री सीमंधर स्वामी के दर्शन से मोक्ष प्राप्ति का मार्ग खुला ही हैं। लेकिन परम पूज्य दादाश्री उसी मार्ग से मुमुक्षुओं को मोक्ष पहुँचानें में निमित्त हैं और इसकी प्राप्ति का विश्वास, मुमुक्षुओं को निश्चय से होता ही है। इस काल में, इस क्षेत्र में वर्तमान तीर्थंकर नहीं हैं। लेकिन महाविदेह क्षेत्र में वर्तमान तीर्थंकर श्री सीमंधर स्वामी विराजमान हैं। वे भरत क्षेत्र के मोक्षार्थी जीवों के लिए मोक्ष के परम निमित्त हैं। ज्ञानीपुरुष ने खुद उस मार्ग से प्राप्ति की और औरों को वह मार्ग दिखाया है। प्रत्यक्ष प्रकट तीर्थंकर की पहचान होना, उनके प्रति भक्ति जगाना और दिन-रात उनका अनुसंधान करके, अंत में, उनके प्रत्यक्ष दर्शन पाकर, केवलज्ञान को प्राप्त करना, यही मोक्ष की प्रथम और अंतिम पगडंडी है। ऐसा ज्ञानियों ने कहा हैं। श्री सीमंधर स्वामी की आराधना, जितनी ज़्यादा से ज़्यादा होगी, उतना उनके साथ अनुसंधान विशेष रहेगा। इससे उनके प्रति ऋणानुबंध प्रगाढ़ होगा। अंत में परम अवगाढ़ दशा तक पहुँचकर उनके चरणकमलों में ही स्थान प्राप्ति की मोहर लगती है।

Aptavani Shreni 9: आप्तवाणी श्रेणी ९

by Dada Bhagwan

ज्ञानीपुरुष बताते हैं कि काम-क्रोध-लोभ-मोह-अहंकार और छलकपट ही मोक्ष की राह के कांटे हैं और बंधन के कारण हैं। जब इन समस्त विकारों पर पूर्ण विजय प्राप्त की जाएगी तभी मुक्ति मिलेगी। समस्त विकार, क्रोध-अहंकार-लोभ और कपट में ही समाए हुए हैं परंतु ये विकार व्यावहारिक जीवन में कैसे प्रत्यक्ष होते हैं और सामने आते हैं? यह केवल तभी समझ में आएगा जब कोई ज्ञानीपुरुष इसे समझाएँगे। इस पुस्तक में परम पूज्य दादाश्री ने अत्यंत सुंदर, हृदयग्राही तरीके से मोक्ष मार्ग में आनेवाली बाधाएँ तथा उनके निवारण के बारे में बताया है जिससे आध्यात्मिक साधक इन सबसे ऊपर उठकर मुक्ति प्राप्त कर सकें।

Aptavani Shreni 13 (Uttarardh): आप्तवाणी श्रेणी १३ (उत्तरार्ध)

by Dada Bhagwan

परम पूज्य दादाश्री ने कभी भी हाथ में कलम नहीं ली थी। मात्र उनके मुखारविंद से, उनके अनुसार टेपरिकॉर्डर में से मालिकी रहित स्याद्वाद वाणी, निमित्त मिलते ही देशना के रूप में निकलने लगती थी! उन्हें ऑडियो केसेट में रिकॉर्ड करके, संकलन करके सुज्ञ साधकों तक पहुँचाने के प्रयास हुए हैं। उनमें से आप्तवाणियों का अनमोल ग्रंथ संग्रह प्रकाशित हुआ है। आप्तवाणी के बारह ग्रंथ प्रकाशित हो चुके हैं और अभी तेरहवाँ ग्रंथ प्रकाशित हो रहा है, जो पूर्वार्ध और उत्तरार्ध में विभाजित किया गया है।

Rajneetik Vichardharayen TYBA - Ranchi University, N.P.U: राजनीतिक विचारधाराएँ बी.ए. तृतीय वर्ष - राँची यूनिवर्सिटी, एन.पी.यू.

by Dr S. C. Sinhal

राजनीतिक विचारधाराएँ यह पुस्तक राँची विश्वविद्यालय तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के बी.ए. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नवीन पाठ्यक्रमानुसार तैयार की गयी है। इसमें नवीन परीक्षा प्रणाली को भी दृष्टि में रखकर प्रश्नों को स्थान दिया गया है। पुस्तक के लिखते समय यह प्रयास किया गया है कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए सरल और पूर्णरूपेण उपयोगी बन सके और यह पुस्तक अपने उद्देश्य में सफल होगी।

Bhartiya Shasan avom Rajneeti - M.A.,P.S.C.- Ranchi University, N.P.U

by S. C. Sinhal

Bhartiya Shasan avom Rajneeti text book for M.A.,P.S.C. According to the Latest Syllabus based on University Grants Commission (U.G.C.) from Ranchi University, Nilambar Pitambar University in hindi.

Jharakhand Ka Itihaas B.A. Sem-I - Ranchi University, N.P.U

by Satrughan Pandey

Jharakhand Ka Itihaas Text book for B.A. Sem-I of Ranchi and Nilambar Pitambar University in hindi.

Itihas Paper III and Paper IV BA (Hons) Sem-II -Ranchi University, N.P.U

by A. K. Mittal

Itihas Paper III and Paper IV text book According to the Latest Syllabus based on Choice Based Credit System (CBCS) for B.A (Hons.) Sem-II from Ranchi University, Nilambar Pitambar University in hindi.

Bhugol B.A (Hons.) Sem-I -Ranchi University, N.P.U

by Chaturbhuj Mamoria Ratan Joshi

Bhugol textbook for B.A (Hons.) Sem-I from Ranchi University, Nilambar Pitambar University in Hindi.

Bharat Ka Itihas B.A (Hons.) Sem-I Ranchi University, N.P.U

by A. K. Mittal

Bharat Ka Itihas text book for B.A (Hons.) Sem-I from Ranchi University, Nilambar Pitambar University in hindi.

Jaiv Bhugol B.A (Hons.) Sixth Semester - Ranchi University, N.P.U: जैव भूगोल बी.ए. (ऑनर्स) सेमेस्टर VI - राँची यूनिवर्सिटी, एन.पी.यू.

by Dr Santosh Kumar Dangi

डॉ. सन्तोष कुमार दांगी द्वारा लिखित 'जैव-भूगोल' झारखण्ड स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के बी. ए. सेमेस्टर-III, कोल्हान विश्वविद्यालय के बी. ए. सेमेस्टर VI और राँची विश्वविद्यालय के बी. ए. सेमेस्टर VI-DSE-4 के पाठ्यक्रम के अनुरूप लिखी गई पुस्तक है। जैव-भूगोल में जैविक तत्वों की विस्तृत विवेचना की गई है। जैसे-जैव भूगोल की परिभाषा, महत्व, जलचक्र, पारिस्थितिकी तन्त्र, ऊर्जा प्रवाह, पादप प्राणियों का विसरण, जीवोम, राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य, जैव-विविधता, मिट्टी निर्माण, बंजर भूमि का विकास तथा प्रबन्ध इत्यादि को इस पुस्तक में स्थान दिया गया है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अतिरिक्त झारखण्ड के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लिए यह पुस्तक अति उपयोगी होगी।

Dark Horse Ek Ankahi Dastan: डार्क हॉर्स एक अनकही दास्ताँ

by Nilotpal Mrinal

‘डार्क हॉर्स’ का कथानक मात्र एक कल्पना न होकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों में से हर एक की आत्मकथा है, जिसमें तैयारी से जुदा हर एक पहलू चाहे कोचिंग हो या अखबार या टिफिन का डिब्बा या नेहरु विहार, गाँधी विहार, सब कुछ अपने को बेबाक तरीके से हमारे सपने की पृष्ठभूमि में खोलकर रख देता है। यह उपन्यास उनकी जुबानी है जो यह जानना चाहते हैं कि ‘सफलता कैसे पाएँ' और कहानी है उनकी जो ‘सफलता' पा ही लेते हैं। ‘अँधेरी घाटियों से गुजर कर उजाले के शिखर तक'।

Zindagi Reloaded: ज़िंदगी रीलोडिड

by Tushar Rishi

जिंदगी रीलोडेड तुषार ऋषि द्वारा लिखी गई एक मार्मिक कहानी है जो किशोरावस्था में कैंसर से संघर्ष के अनुभवों को दर्शाती है। इसका नायक समीर, 16 साल का एक सामान्य किशोर है जो पढ़ाई, खेल, और दोस्तों में व्यस्त है। एक दिन अचानक उसे कैंसर का पता चलता है, जिससे उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। इसके बाद कहानी में अस्पतालों के चक्कर, कीमोथेरेपी की कठिनाइयां, और अपने परिवार व दोस्तों से मिले सहयोग का चित्रण है। समीर के सामने एक कठिन यात्रा है, जहाँ उसे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक संघर्ष का सामना करना पड़ता है। किताब में उसकी जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियाँ, उसके डर, और हौसले की अनोखी झलक मिलती है। उसकी कहानी न केवल एक बीमारी से लड़ाई बल्कि खुद को समझने और जिंदगी की कीमत को पहचानने की भी है। जिंदगी रीलोडेड पाठकों को यह याद दिलाती है कि संघर्ष जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन इनसे लड़ने का हौसला और अपनों का साथ सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह किताब किसी भी उम्र के पाठक को प्रेरित कर सकती है, खासकर उन लोगों को जो किसी बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं।

Na Bairi Na Koi Begana: न बैरी न कोई बैगाना

by Surender Mohan Pathak

अब हाज़िर है जिसका आप सबको रहा है इंतज़ार!मेरी कहानी, मेरी अपनी ज़ुबानी। मेरी आत्मकथा के इस पहले भाग को पढ़ते हुए कभी आपको हंसी आएगी, कभी आंख नम हो जाएगी... और कई बार मेरा हाथ थामे मेरे बचपन से गुज़रते हुए ऐसा लगेगा जैसे दिल में कुछ नम पिघल रहा है। तो चलिए रू-ब-रू होते हैं उनकी 298वीं रचना, न बैरी न कोई बेगाना से...

Rajneeti Vigyan B.A (CBCS) Sem-II -Ranchi University, N.P.U

by J. C. Johari

Rajneeti Vigyan text book According to the Latest Syllabus based on Choice Based Credit System (CBCS) for B.A Sem-II from Ranchi University, Nilambar Pitambar University in hindi.

Rajneeti Vigyan B.A (CBCS) Sem-III -Ranchi University, N.P.U

by Rashmi Sharma J. C. Johari

Rajneeti Vigyan text book According to the Latest Syllabus based on Choice Based Credit System (CBCS) for B.A Sem-III from Ranchi University, Nilambar Pitambar University in hindi.

Indian Art and Culture: भारतीय कला एवं संस्कृति

by Nitin Sindhania

Nitin Singhania holds a Bachelor’s and Master’s Degree in Economics from Presidency College, Kolkata. He is also a Chartered Accountant and Company Secretary. He worked in Coal India Ltd before joining the Indian Administrative Services (IAS) in 2013 in the West Bengal cadre. He has a deep interest and expertise in Indian Art and Culture and is known for guiding students in this area. Presently he is posted as Sub-Divisional Officer in Purba Bardhaman district of West Bengal. Earlier, he has worked as the Assistant Secretary, Ministry of Home Affairs, Government of India and as Assistant Collector in Burdwan, West Bengal. His bestselling title Indian Art and Culture is a favourite among students preparing for the Civil Services Examination.

Ve Din: वे दिन

by Nirmal Verma

इतिहास निर्मल वर्मा के कथा-शिल्प में उसी तरह मौजूद रहता है, जैसे हमारे जीवन में लगातार मौजूद लेकिन अदृश्य। उससे हमारे दुख और सुख तय होते हैं, वैसे ही जैसे उनके कथा-पात्रों के। कहानी का विस्तार उसमें बस यह करता है कि इतिहास के उन मूक और भीड़ में अनचीन्हे ‘विषयों’ को आलोक-वृत्त से घेरकर नुमायाँ कर देता है, ताकि वे दिखने लगें, ताकि उनकी पीड़ा की सूचना एक जवाबी सन्देश की तरह इतिहास और उसकी नियन्ता शक्तियों तक पहुँच सके। इस उपन्यास के पात्र, निर्मल जी के अन्य कथा-चरित्रों की तरह सबसे पहले व्यक्ति हैं, लेकिन मनुष्य के तौर पर वे कहीं भी कम नहीं हैं, बल्कि बढ़कर हैं, किसी भी मानवीय समाज के लिए उनकी मौजूदगी अपेक्षित मानी जाएगी। उनकी पीड़ा और उस पीड़ा को पहचानने, अंगीकार करने की उनकी इच्छा और क्षमता उन्हें हमारे मौजूदा असहिष्णु समाज के लिए मूल्यवान बनाती है। वह चाहे रायना हो, इंदी हो, फ्रांज हो या मारिया, उनमें से कोई भी अपने दुख का हिसाब हर किसी से नहीं माँगता फिरता।

Antim Aranya: अन्तिम अरण्य

by Nirmal Verma

अन्तिम अरण्य यह जानने के लिए भी पढ़ा जा सकता है कि बाहर से एक कालक्रम में बँधा होने पर भी उपन्यास की अन्दरूनी संरचना उस कालक्रम से निरूपित नहीं है। अन्तिम अरण्य का उपन्यास-रूप न केवल काल से निरूपित है, बल्कि वह स्वयं काल को दिक् में स्पेस में रूपान्तरित करता है। उनका फॉर्म स्मृति में से अपना आकार ग्रहण करता है– उस स्मृति से जो किसी कालक्रम से बँधी नहीं है, जिसमें सभी कुछ एक साथ है– अज्ञेय से शब्द उधार लेकर कहें तो जिसमें सभी चीज़ो का ‘क्रमहीन सहवर्तित्व’ है। यह ‘क्रमहीन सहवर्तित्व’ क्या काल को दिक् में बदल देना नहीं है?… यह प्राचीन भारतीय कथाशैली का एक नया रूपान्तर है। लगभग हर अध्याय अपने में एक स्वतन्त्र कहानी पढ़ने का अनुभव देता है और साथ ही उपन्यास की अन्दरूनी संरचना में वह अपने से पूर्व के अध्याय से निकलता और आगामी अध्याय को अपने में से निकालता दिखाई देता है। एक ऐसी संरचना जहाँ प्रत्येक स्मृति अपने में स्वायत्त भी है और एक स्मृतिलोक का हिस्सा भी। यह रूपान्तर औपचारिक नहीं है और सीधे पहचान में नहीं आता क्योंकि यहाँ किसी प्राचीन युक्ति का दोहराव नहीं है। भारतीय कालबोध-सभी कालों और भुवनों की समवर्तिता के बोध-के पीछे की भावदृष्टि यहाँ सक्रिय है।

Aantrashtriya Sangathan M.A. – Kolhan University Chaibasa, Jharkhand: अन्तर्राष्ट्रीय संगठन एम. ए. – कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा, झारखंड

by Surendra Sinhal

अन्तर्राष्ट्रीय संगठन कक्षा एम. ए. यह पुस्तक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने हिंदी भाषा मे प्रकाशित किया है, इस पाठपुस्तक में नवीन परीक्षा प्रणाली को दृष्टि में रखकर प्रश्नों को स्थान दिया गया है और पुस्तक को लिखते समय यह प्रयास किया गया है कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए सरल और पूर्णरूपेण उपयोगी बन सके । यह पुस्तक विभिन्न विश्वविद्यालयों के राजनीतिशास्त्र के नवीन पाठ्यक्रमानुसार तैयार की गई है ।

Refine Search

Showing 1,176 through 1,200 of 2,173 results