Browse Results

Showing 1,951 through 1,971 of 1,971 results

The Compound Effect: द कम्पाउंड इफ़ेक्ट

by Darren Hardy Sudhir Dixit

क्या आप सफलता चाहते हैं? वर्तमान से ज़्यादा सफलता? और अपनी कल्पना से भी ज़्यादा सफलता? यह पुस्तक इसी बारे में है। यह ऐसी ही सफलता हासिल करने के बारे में है। सक्सेस मैग्ज़ीन के प्रकाशक के रूप में लेखक डैरेन हार्डी ने सफल लोगों को बहुत नज़दीक से देखा और समझा है। यह पुस्तक सफलता दिलाने वाले बुनियादी सिद्धांतों को उजागर करती है। असाधारण सफलता हासिल करने के लिए इंसान को क्या जानना चाहिए, किन चीज़ों का अभ्यास करना चाहिए और किनमें माहिर बनना चाहिए, इस पुस्तक में यह सब कुछ बताया गया है। इसमें आप जानेंगे: हर बार कैसे जीतें! किसी भी लक्ष्य को हासिल करने और किसी भी प्रतिस्पर्धी पर विजय पाने की नंबर 1 रणनीति, भले ही वे ज़्यादा बुद्धिमान, ज़्यादा योग्य या ज़्यादा अनुभवी हों अपनी बुरी आदतों से छुटकारा पाना (जिनमें से कुछ के बारे में आप स्वयं भी अनजान हो सकते हैं), जो आपकी प्रगति में बाधक बन रही हैं बड़ी सफलताओं के लिए आवश्यक कुछ मुख्य नियमों को बिना कष्ट के लागू करना प्रेरणा पाने की वास्तविक व स्थायी कुंजियाँ आत्मसात करना - जैसे कि, जो करने का आपका मन न हो, उसे करने के लिए ख़ुद को कैसे प्रेरित करें प्रगति की मायावी व अजेय शक्ति का दोहन करना। यह सीख लेंगे, तो फिर कोई आपको नहीं रोक पाएगा अति सफल लोगों की प्रगति के रहस्य। क्या उनके पास कोई अनुचित वर्चस्व है? हाँ, उनके पास है और अब आपके पास भी हो सकता है अगर आप सचमुच असाधारण जीवन जीना चाहते हैं, तो इस शक्तिशाली पुस्तक की मदद से सफलता की शुरूआत कर दें। अपनी यात्रा आज ही शुरू करें!

Game Of Death: गेम ऑफ डेथ

by Santosh Pathak

आठ दोस्त जो एक दूसरे को पापी कहकर बुलाते थे, अचानक ही बस सात रह गये, क्योंकि राहुल हांडा को कोई चुड़ैल उठा ले गयी। बात यकीन के काबिल नहीं थी, पुलिस तो हरगिज भी नहीं करने वाली थी, मगर दो महीने बाद फिर से एक वैसी ही घटना घटित हुई और बाकी बचे दोस्तों में से मधु कोठारी को कोई पिशाच अपने साथ लेकर चला गया। हद तो तब हो गयी जब दोनों ही मामलों में पुलिस को साफ-साफ किन्हीं पैरानार्मल एक्टीविटीज का दखल दिखाई देने लगा। हर तरफ भूत प्रेतों के चर्चे, ना समझ में आने वाली बातें और हैरान कर देने वाला घटनाक्रम। ऐसे में विराट राणा के लिए सच्चाई की तह तक पहुंच पाना आसान नहीं था।

Devyuddh - Mahasangram Gatha: देवयुद्ध - महासंग्राम गाथा

by Shivendra Suryavanshi

जब ब्रह्मदेव ने महादेव से पृथ्वी का भविष्य जानने की इच्छा व्यक्त की, तो महादेव ने उन्हें क्षीरसागर में स्थित रुद्रासन के पास भेज दिया। ब्रह्मदेव जब रुद्रासन को ढूंढते हुए क्षीरसागर में पहुंचे, तो वहां उन्हें सप्तकणों से निर्मित सप्तपुस्तकें दिखाई दीं। उन सप्तपुस्तकों में अलग-अलग प्रकार से भविष्य को देखने की शक्तियां थीं। ब्रह्मदेव ने उन सप्तशक्तियों की सहायता से, पृथ्वी का भविष्य देखने की कामना व्यक्त की। परंतु पृथ्वी का भविष्य देखकर ब्रह्मदेव अत्यंत चिन्तित हो गये, क्योंकि पृथ्वी के भविष्य में एक देवयुद्ध छिपा था, जिसमें पृथ्वी का महाविनाश संलिप्त था। ब्रह्मदेव ने पृथ्वी को महाविनाश से बचाने के लिये, उन सभी सप्तपुस्तकों को पृथ्वी के 7 सबसे सुरक्षित स्थानों पर छिपा दिया। ब्रह्मदेव को विश्वास था कि जब भविष्य में ब्रह्मांड रक्षक इन पुस्तकों को प्राप्त कर लेंगे, तो देवयुद्ध से होने वाले महाविनाश को टाला जा सकेगा। इसके बाद शुरु हुई एक समयचक्र की एक ऐसी कथा श्रृंखला जिसमें देवता तो क्या ब्रह्मांड के कई ग्रह भी उलझ गए।

Highway Mafia: हाईवे माफिया

by Vivek Agrawal Rakesh Dani

देश भर में हजारों किलोमीटर में पसरे हाईवे और सड़कों पर हर साल सैकड़ों हत्याएं होती है। हजारों करोड़ का माल लूटा जाता है। हाईवे पर सक्रिय माफिया की इन खूनी और दरिंदगी से भरी हरकतों पर कभी हंगामा नहीं होता। कारण बहुत डरावना है। हाईवे अपराधों में दरअसल किसी अमीर की हत्या नहीं होती, न उससे हफ्तावसूली होती है। ये तो ट्रक ड्राइवर और क्लीनर हैं, जिन्हें हाईवे माफिया मार गिराते हैं। ट्रकों-कंटेनरों से लूटे करोड़ों रुपए का माल काला बाजार में चंद सिक्कों में बेच कर पौ-बारह करते हैं। अमीर कारोबारी और कारपोरेट माल के बीमा की रकम लेकर चुप बैठ जाते हैं। मजलूम ड्राइवरों और क्लीनरों की मौत का मातम मनाने का वक्त किसी के पास नहीं होता। पेट्रोल, डीजल, घासलेट, नेप्था चोरी, तस्करी से मिलावट तक, दवा-रसायनों-डाई की चोरी से मिलावट तक, लोहे के सरियों से कॉपर ड्रमों की चोरी तक, मोबाइल फोन, सिगरेट, तंबाकू, कपड़ों, प्लास्टिक दानों से भरे ट्रकों - कंटेनरों की लूटपाट तक, न जाने क्या-क्या हरकत नहीं करता सड़कों पर सक्रिय हाईवे माफिया। देश के हाईवे पर दुर्दांत माफिया सक्रिय है। खोजी पत्रकार विवेक अग्रवाल और साथी राकेश दानी ने इस किताब में इसकी परत दर परत हर पोल खोली है।

Yayati: ययाति

by Vishnu Sakharam Khandekar

ययाति एक उपन्यास है, इस उपन्यास में राजा ययाति की कहानी बताई गई है, जो चंद्रवंशी राजा नहुष के छह पुत्रों में से एक थे। जब ययाति अचानक बूढ़े हो जाते हैं, तो उनकी अधूरी इच्छाएं उन्हें परेशान करती हैं। वह अपने बेटों से अपनी जवानी उधार मांगते हैं और उनका बेटा पुरु उनकी मदद के लिए आता है। पुरु की जवानी स्वीकार करने के कुछ ही मिनटों के भीतर ययाति उसे लौटाने का संकल्प लेते हैं। इस घटना से ययाति को अपनी गलतियों का एहसास होता है और देवयानी का भी हृदय परिवर्तन होता है। उपन्यास के अंत में ययाति आशीर्वाद के साथ शासन की ज़िम्मेदारी पुरु को सौंप देते हैं और देवयानी और शर्मिष्ठा के साथ वन में जीवन व्यतीत करना चाहते हैं। इस तरह ययाति की आसक्ति से वैराग्य की यात्रा पूरी होती है।

Sun Rising - Ek Rahasyamay Jahaaj: सन राइजिंग: एक रहस्यमय जहाज

by Shivendra Suryavanshi

हिमालय की गुफाओं से निकलकर, अटलांटिस की धरती के रहस्यों की परतों को खोलने वाली, देवताओं के द्वारा रची गयी ऐसी महागाथा, जिसे आप बार बार पढना चाहेंगे। यह कहानी है सन राइजिंग नामक एक ऐसे पानी के जहाज की जो किसी कारणवश रास्ता भटक कर बरमूडा ट्रायंगल के खतरनाक क्षेत्र में फंस जाता है। कहानी के कुछ पात्र भयानक मुसीबतों से जूझते हुए अटलांटिस की धरती पर पहुंच जाते हैं जहां पर उनका इंतजार कर रहा होता है इस ब्रम्हांड का सबसे बड़ा तिलिस्म। 28 दरवाजे वाले इस तिलिस्म में मौजूद हैं- सप्ततत्व, 12 राशियां, ग्रीक गॉड, रोमन योद्धा, ब्रह्मांड के सबसे खतरनाक जीव, अनोखे ग्रह, और विज्ञान की अनोखी दुनिया। ‘रिंग ऑफ अटलांटिस’ सीरीज की ये पहली पुस्तक है।

Life Aajkal: लाइफ आजकल

by Alok Kumar

इन कहानियों में प्यार भी है तो तकरार भी, दोस्ती भी है तो लड़ाई भी, विश्वास भी है तो धोखा भी, मिलन है तो जुदाई भी। किसी कहानी में वो लड़का भी है जो लड़कियों से बात करने में शर्माता है तो मुहल्ले की वो दीदी भी हैं जो समाज से लड़कर अपनी जिंदगी संवारने में लगी हैं। यहाँ दो दोस्त भी हैं जो एक ही लड़की से प्यार कर बैठते हैं तो वो लड़की भी जो दोस्ती में प्यार खोज रही है। वहीं एक बेटी है जो बेटा होने का फ़र्ज निभा रही है। लाइफ आजकल की कहानियाँ उन सपनों की भी हैं जो कभी तो पूरे होते हैं और कभी अधूरे ही रह जाते हैं।

Chardiwari: चारदीवारी

by Deepa Mehta

नारी का जीवन एक अनंत यात्रा है। नारी की इसी अनकही जीवन यात्रा को शब्दों में समेटने का प्रयास है, प्रस्तुत लघु कथा संग्रह - चारदीवारी। नारी के बचपन, किशोरावस्था, युवावस्था, वृद्धावस्था के मूक क्षणों की आवाज है प्रस्तुत लघु कथाएं। नारी जीवन के कुछ अनदेखे - अनछुए पहलुओं का प्रतिनिधित्व करता प्रस्तुत लघु कथा संग्रह नारी के दुख, बैचेनी, परेशानियां, रोष, शिकायतों का पुलिंदा मात्र नहीं है। मां, पत्नी, बेटी आदि अनेकों भूमिकाओं को निभाती दृश्य - अदृश्य चारदीवारी में कैद भिन्न-भिन्न पहचान, शैक्षिक स्थिति, आयु वर्ग की नारी के रोजमर्रा के जीवन से संबंधित है यह लघु कथाएं। नारी की पहचान, समानता, ख्वाहिशों, सपनों, संबंधों, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, लैंगिक उत्पीड़न, प्रजनन, स्वास्थ्य, मातृत्व, बॉडी इमेज आदि महत्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित यह विचारोत्तेजक लघु कथाएं प्रस्तुत है, पाठकों के अवलोकन और विचारमंथन के लिए। इस आशा के साथ कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में यह प्रयास जनमानस की मानसिकता को बदल नारी जीवन में परिवर्तन की एक नई बयार ला पाने में सफल होगा…।

Dragonfly: ड्रैगनफ़्लाई

by Anadi Shubhanand

अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के शहर से अचानक ही गायब हो जाने की वजह जानने की उत्सुकता सीक्रेट सर्विस ऑफिसर अमर वर्मा के लिये धीरे-धीरे एक जुनून में परिवर्तित हो जाती है। आखिरकार जब वह उसके नये एड्रेस पर पहुँचता है तो उसे उसके नाम पर कोई और ही लड़की रहती हुई मिलती है। जब इस पूरे सिलसिले के तार भारत में मौजूद चीनी जासूसों के साथ जुड़ने लगते हैं तब इंडियन सीक्रेट सर्विस के सामने एक मौका आता है कि वह अपने दुश्मन देश के जासूसों और देश के गद्दारों को सबक सिखा सकें पर कोई तो था जो रहस्य की कई परतों में छिपा उनके प्लान को फेल करने के लिये घात लगा कर बैठा था। उस अनोखी शख्सियत का कोड नेम था ‘ड्रैगनफ़्लाई’।

Game: गेम

by Anil Mohan

गेम। वो ही गेम, जो हम अक्सर अक्सर खेलते हैं। लेकिन खेलते-खेलते हम “गेम” के इतने अभ्यस्त हो जाते हैं कि हमें पता ही नहीं चलता कि हम जो कुछ भी कर रहे हैं, वो भी किसी गेम की ही महत्वपूर्ण चाल है। आज के दौर के बेहद लोकप्रिय उपन्यासकार “अनिल मोहन” की कलम से निकला “देवराज चौहान सीरीज़” का एक शानदार उपन्यास। दिमाग की कसरत करा देने वाला उपन्यास। झटके पर झटका। लगभग 400 पन्नों में सिमटी विशाल महागाथा।

Joshimath - Vikas ya Vinash?: जोशीमठ - विकास या विनाश?

by Shivendra Suryavanshi

"जोशीमठ - विकास या विनाश?" शिवेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा लिखित एक पुस्तक है जो उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे पर्यावरणीय और विकासात्मक परिवर्तनों पर केंद्रित है। पुस्तक का मुख्य उद्देश्य जोशीमठ के विकास और पर्यावरणीय प्रभावों के बीच के संबंधों की गहराई से जांच करना है। यहाँ इस पुस्तक का सारांश प्रस्तुत है: परिचय और पृष्ठभूमि, विकास की यात्रा, विकास के सकारात्मक पहलू, विनाश के चिन्ह, स्थानीय निवासियों की आवाज़, विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन और निष्कर्ष और भविष्य की राह। शिवेन्द्र सूर्यवंशी ने इस पुस्तक में गहन शोध और स्थानीय अनुभवों के माध्यम से जोशीमठ के विकास और पर्यावरणीय चुनौतियों को प्रस्तुत किया है। यह पुस्तक उन सभी के लिए महत्वपूर्ण है जो विकास और पर्यावरण के बीच के जटिल संबंधों को समझना चाहते हैं और जोशीमठ जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में टिकाऊ विकास की संभावनाओं का अन्वेषण करना चाहते हैं।

The Lousy Man: द लाउजी मैन

by Santosh Pathak

विकास सैनी एक ऐसा हौव्वा था जिससे कलपुरा और उसके आस-पास के इलाके में हर कोई खौफ खाता था। हद दर्जे का खतरनाक और घटिया आदमी, जो किसी की बहन बेटी उठवा सकता था, तो गांव की किसी औरत को अपनी कीप बनकर रहने को मजबूर भी कर सकता था। ऐसे आदमी से उसी के इलाके में पंगा लेना क्या कोई मामूली काम था, मगर मैंने लिया, क्योंकि आदत और प्रोफेशन दोनों की मजबूरी थी। लेकिन बाद में जो कुछ घटित हुआ उससे मैं पनाह मांग गया। एक वक्त वह भी आया जब मुझे लगने लगा कि कलपुरा का वह केस मेरी जिंदगी का आखिरी असाइनमेंट बनकर रह जायेगा।

Duniya Meri Jeb Mein: दुनिया मेरी जेब में

by James Hadley Chase Kanwal Sharma

जेम्स हैडली चेज़ का उपन्यास "दुनिया मेरी जेब में" (The World in My Pocket) एक रोमांचक अपराध कथा है। कहानी एक साहसी चोर और उसके साथियों की है, जो एक बड़ी बैंक लूटने की योजना बनाते हैं। यह योजना जटिल और जोखिम भरी है, जिसमें हर कदम पर सावधानी बरतनी पड़ती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनके बीच विश्वासघात, धोखा और लालच के कारण मुश्किलें बढ़ती जाती हैं। चेज़ की लेखनी चरित्र चित्रण और घटनाओं के विस्तार में निहित है, जिससे पाठक अंत तक बंधा रहता है। "दुनिया मेरी जेब में" एक क्लासिक अपराध कथा है जो रहस्य और रोमांच के शौकीनों के लिए बेहद आकर्षक है।

Perfect Crime: परफेक्ट क्राईम

by Prakash Bharti

सुनसान हाईवे…। खून से लथपथ जख्मी आदमी को अजय द्वारा कार में लिफ्ट और शुरुआत एक हौलनाक सिलसिले की…। ट्रक ड्राइवर मनोहर की हत्या… शराब की बोतलों से भरा ट्रक लापता…। एक खूबसूरत जवान लड़की गायब…। एक के बाद एक तीन और हत्याएँ। कानून भी किलर को सजा नहीं दे सकता था… यानि परफैक्ट क्राइम। या लांग टर्म प्लांड क्राइम। खुद को इस खौफनाक बरवेड़े में गले तक फंसा चुके अजय के सामने एक ही रास्ता था… गहरी साजिश के प्लानर के मोहरे को उसी के खिलाफ इस्तेमाल करना…। यानि जवाबी परफैक्ट क्राइम। (रहस्य, रोमांच एवं सस्पैंस से भरपूर तेज रफ्तार उपन्यास)।

Lilly in Delhi: लिल्ली इन दिल्ली

by Satya Vardhan Dobriyal

"लिल्ली इन दिल्ली" एक रोचक और आकर्षक उपन्यास है जो दिल्ली के जीवन और संस्कृति की विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है। इस पुस्तक की मुख्य पात्र, लिल्ली, एक जीवंत और उत्साही चरित्र है जो दिल्ली की गलियों और बाजारों में अपने साहसिक कारनामों का अनुभव करती है। कहानी में लिल्ली की यात्रा और उसके द्वारा देखे गए विभिन्न स्थानों का वर्णन है, जिसमें दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहरें, मशहूर बाजार और आधुनिक जीवनशैली शामिल हैं। यह पुस्तक न केवल बच्चों के लिए मनोरंजक है बल्कि वयस्कों के लिए भी एक नॉस्टैल्जिक यात्रा का अनुभव प्रदान करती है। लेखक सत्य वर्धन डोबरियाल ने बड़ी कुशलता से दिल्ली की जीवंतता और विविधता को चित्रित किया है, जिससे पाठक स्वयं को दिल्ली की गलियों में घूमता हुआ महसूस करते हैं। यह उपन्यास पाठकों को दिल्ली की समृद्ध संस्कृति और इतिहास से रूबरू कराता है और एक आनंदमय यात्रा का अनुभव कराता है।

Babylon Ka Sabse Amir Aadmi: बैबिलॉन का सबसे अमीर आदमी

by George S. Clason

बैबिलॉन का सबसे अमीर आदमी यह किताब हममें से हरेक की निजी सफलता से मतलब रखती है। सफलता का अर्थ है हमारी कोशिश और क्षमता से आने वाले परिणाम। एक अच्छी तैयारी हमारी सफलता की चाबी है। इसलिए आप जितना कमाते हैं, उसका एक भाग अवश्य अपने पास रखें। बचत के फ़ायदों से लेकर अमीर बनने की ज़रूरी जानकारी से भरा, बैबिलॉन की शिक्षाप्रद दंतकथाओं का यह संकलन आपको संपत्ति अर्जित करने से संबंधित कालातीत जानकारी देता है। यह अमीर बनने की राह दिखाता है, सौभाग्य को आकर्षित करता है और पांच स्वर्णिम नियम बताता है। धन-संपत्ति को समझने की गाइड और निजी संपत्ति अर्जित करने एवं सुरक्षित रखने हेतु समय द्वारा परीक्षित सिद्धांतों के पावरहाउस के रूप में यह पुस्तक 'बैबिलॉन का सबसे अमीर आदमी' कई पीढ़ियों से पाठकों को प्रेरित करती रही है। आप जानते हैं कि बैबिलॉन प्राचीन सभ्यता का सबसे अमीर शहर बना क्योंकि अपनी कमाई का हिस्सा भविष्य के लिए सुरक्षित रखा था। इसी कारण नागरिकों ने उन सभी चीजों को पाया जिनकी वह इच्छा रखते थे। आप अपना बटुआ कैसे हमेशा भारी रख सकते हैं, इस विषय पर बहुत सुन्दर ढंग से लेखक ने शिक्षा दी है।

Swikriti (Kahani Atmglani ki): स्वीकृति (कहानी आत्मग्लानि की)

by Dimple Titra

यूँ तो प्रेम ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास है। मगर वही प्रेम जब धोखे और झूठ की बली चढ़ जाए तो उस से भयानक किसी अनुभव का अनुमान इंसान लगा ही नहीं सकता। हर इंसान अलग है। हर इंसान की ज़िंदगी और रिश्तो को लेकर सोच अलग है। क्या हो जब कोई किसी ऐसे से प्रेम कर बैठे जिसके लिए वो रिश्ता महज़ एक वक़्त बिताने का ज़रिया हो ? क्या हो जब एक साथी के लिए रिश्ते को निभाने से ज़्यादा अहम जीवन की मौज-मस्ती हो ? क्या हो जब हम किसी ऐसे से प्रेम कर बैठे जिसे कोई भी चीज़ या व्यक्ति कुछ वक़्त बाद बोर कर जाता हो? ये कुछ वही लोग होते है जो सच्चे प्रेम कर रहे लोगो के सीने में जख्म का कारण बन जाते है। इस कहानी के पात्रों का जीवन कई इसी तरह की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमता है। जिसमे झूठ , धोखा , दर्द और आत्मग्लानि सभी भावनाओं का सटीक मिश्रण देखने को मिलता है। कहानी में कई उतार-चढ़ाव आते है जो पढ़ने वाले को खुद से बांधे रखने में सक्षम है। आज के इस आधुनिक युग में जहाँ आज का युवा रिश्तो की गंभीरता समझ ही नहीं पाता वहाँ ये कहानी कई लोगों की आप-बीती हो सकती है।

Joothan: जूठन

by Omprakash Valmiki

जूठन आज़ादी के पाँच दशक पूरे होने और आधुनिकता के तमाम आयातित अथवा मौलिक रूपों को भीतर तक आत्मसात कर चुकने के बावजूद आज भी हम कहीं-न-कहीं सवर्ण और अवर्ण के दायरों में बँटे हुए हैं। सिद्धान्तों और किताबी बहसों से बाहर, जीवन में हमें आज भी अनेक उदाहरण मिल जाएँगे जिनसे हमारी जाति और वर्णगत असहिष्णुता स्पष्ट दृष्टिगोचर होती है। ‘जूठन’ ऐसे ही उदाहरणों की शृंखला है जिन्हें एक दलित व्यक्ति ने अपनी पूरी संवेदनशीलता के साथ खुद भोगा है। इस आत्मकथा में लेखक ने स्वाभाविक ही अपने उस ‘आत्म’ की तलाश करने की कोशिश की है जिसे भारत का वर्ण-तंत्र सदियों से कुचलने का प्रयास करता रहा है, कभी परोक्ष रूप में, कभी प्रत्यक्षतः। इसलिए इस पुस्तक की पंक्तियों में पीड़ा भी है, असहायता भी है, आक्रोश और क्रोध भी और अपने आपको आदमी का दर्जा दिए जाने की सहज मानवीय इच्छा भी।

Gruh Vigyan class 6, 7 and 8 - Himachal Pradesh Board: गृह विज्ञान कक्षा छठी, सातवीं व आठवीं - हिमाचल प्रदेश बोर्ड

by Himachal Pradesh Board of School Education - Dharamshala

"गृह विज्ञान" पुस्तक हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं के छात्रों के लिए तैयार की गई है। यह पुस्तक गृह विज्ञान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी और कौशल प्रदान करती है। इसमें पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, घरेलू प्रबंधन, वस्त्र और कपड़े, और अन्य घरेलू कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई है। यह पुस्तक विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उपयोगी ज्ञान और कौशल प्राप्त कराने के साथ-साथ उनके अध्ययन को भी समृद्ध करती है।

Gruh Vigyan class 9 and 10 - Himachal Pradesh Board: गृह विज्ञान कक्षा 9वीं एवं 10वीं - हिमाचल प्रदेश बोर्ड

by Himachal Pradesh Board of School Education - Dharamshala

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के अंतर्गत कक्षा 9 और 10 में "गृह विज्ञान" एक महत्वपूर्ण विषय के रूप में पढ़ाया जाता है। यह विषय छात्रों को घर और परिवार के जीवन को व्यवस्थित और कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रदान करता है। गृह विज्ञान में प्रमुख रूप से पाँच क्षेत्र शामिल होते हैं: 1. खाद्य और पोषण: संतुलित आहार और खाना पकाने की विधियाँ। 2. वस्त्र और परिधान: कपड़ों की देखभाल और सिलाई। 3. स्वास्थ्य और स्वच्छता: व्यक्तिगत और पर्यावरणीय स्वच्छता। 4. गृह प्रबंधन: समय और बजट प्रबंधन और 5. बाल विकास: बच्चों की देखभाल और विकास। गृह विज्ञान का अध्ययन छात्रों को जीवन कौशल सिखाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होता है। यह विषय छात्रों को न केवल घर के कार्यों में निपुण बनाता है, बल्कि उनके समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Bujurgo Ka Care: बुजुर्गों का केयर: कुछ आपबीती - कुछ जगबीती

by Dr Omkar Mittal

"बुजुर्गों की केयर: कुछ आपबीती - कुछ जगबीती" डॉ. ओंकार मित्तल द्वारा लिखित पुस्तक है, जो वृद्ध देखभाल की जटिल चुनौतियों और जिम्मेदारियों को उजागर करती है। यह पुस्तक व्यक्तिगत किस्सों और व्यापक सामाजिक दृष्टिकोणों को मिलाकर भावनात्मक, शारीरिक और सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डालती है। यह सहानुभूति, समझ और संरचित समर्थन प्रणालियों के महत्व पर जोर देती है। मुख्य विषयों में बढ़ती वृद्ध जनसंख्या और उनकी बढ़ती देखभाल की आवश्यकताएं, परिवार द्वारा की जा रही देखभाल की व्यक्तिगत कहानियाँ, और पेशेवर देखभालकर्ताओं की भूमिका शामिल हैं। "काखी मेरी माँ" जैसे अध्यायों के माध्यम से, पुस्तक देखभालकर्ताओं द्वारा सामना की जाने वाली व्यक्तिगत और तार्किक कठिनाइयों को मार्मिक तरीके से प्रस्तुत करती है। यह परिवारों और समाज से मिलकर वृद्धजनों की भलाई और गरिमा सुनिश्चित करने का आह्वान करती है।

Refine Search

Showing 1,951 through 1,971 of 1,971 results